तारूवाला में महिला ने उठाया खौफनाक कदम

Update: 2023-06-12 09:17 GMT
पांवटा साहिब। सिरमौर जिले के उपमंडल पांवटा साहिब के तारूवाला में एक महिला द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार कमलेश (38) पत्नी अश्वनी कुमार निवासी तारूवाला पिछले काफी समय से तनाव में थी। बताया जा रहा है कि महिला का उपचार हरियाणा के यमुनानगर से चल रहा था। रविवार देर शाम को महिला अपने कमरे में गई और फंदा लगा लिया। जब कुछ देर बाद परिजनों ने कमरे का दरवाजा खोला तो देखा कि महिला फंदे से लटकी हुई थी। परिजनों ने तुरंत उसे फंदे से उतारकर उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला अपने पीछे एक बेटा व बेटी छोड़ गई। बेटा 12वीं कक्षा और बेटी 9वीं कक्षा में पढ़ती है। उधर, पांवटा साहिब के डीएसपी मानवेन्द्र ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Tags:    

Similar News