Himachal Pradesh.हिमाचल प्रदेश: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने डोडा जिले में एक सड़क हादसे में भारतीय सेना के 10 बहादुर जवानों की मौत पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि देश के लिए उनके सर्वोच्च बलिदान और सेवा को हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिवारों को इस अपूरणीय क्षति को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने घायल जवानों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।