मनाली: पुलिस अधीक्षक डा. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन की अध्यक्षता में पुलिस लाइन कुल्लू की बाशिंग की सभागार में क्राइस एंव वेलफेयर बैठक का आयोजन किया गया। सभा में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव चौहान, उपपुलिस अधीक्षक मनाली क्षमादत्त शर्मा, उपपुलिस अधीक्षक जिला मुख्यालय राजेश कुमार के साथ सभी पुलिस थाना के प्रभारी व अन्य पुलिस कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

पुलिस अधीक्षक डा. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने बैठक में उपस्थित सभी कुल्लू जिला के सभी थाना प्रभारी व अन्य पुलिस कर्मचारियों द्वारा बताई गई समस्याओं को सुना व उनका समाधान किया तथा लम्बित कल्याणकारी मुद्दों पर शीघ्र कार्यवाही की प्रगति रिपोर्ट सम्बन्धित प्रभारियों से प्राप्त की गई। बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा कुल्लू जिला में इस माह के दौरान घटित अपराधों की सभी थाना प्रभारियों से जानकारी ली तथा अभियोगों के शीघ्र निपटारे के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Tags: