हिमाचल के सोलन शहर की अधिष्ठात्री मां शूलिनी मेले का आगाज शुक्रवार को माता की शोभायात्रा के साथ हुआ
हिमाचल के सोलन शहर की अधिष्ठात्री मां शूलिनी मेले का आगाज शुक्रवार को माता की शोभायात्रा के साथ हुआ
हिमाचल के सोलन शहर की अधिष्ठात्री मां शूलिनी मेले का आगाज शुक्रवार को माता की शोभायात्रा के साथ हुआ। मां शूलिनी पालकी में सवार होकर गंज बाजार स्थित मंदिर में अपनी बहन से मिलने के लिए मंदिर से निकलीं। यहां पर तीन दिन रुकने के बाद रविवार को मां शूलिनी को वापस उनके मंदिर तक पहुंचाया जाएगा। पारंपरिक वाद्य यंत्रों और ढोल नगाड़ों के साथ मां की पालकी निकली। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने माता का आशीर्वाद लिया। बघाट बैंक चौक के पास माता की पालकी पर पुष्प वर्षा भी होगी। माता मालरोड, पुराने उपायुक्त चौक होते हुए वापस गंज बाजार की ओर जाएंगी और रात करीब 11:00 बजे गंज बाजार स्थित बहन के पास पहुंचेगी। आज 50 से ज्यादा अलग-अलग जगहों पर भंडारों का आयोजन किया गया है।
कोरोना काल के लंबे समय के बाद राज्य स्तरीय मां शूलिनी मेले का आयोजन हो रहा है। मेले के लिए शहर को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। मां शूलिनी की शोभायात्रा का दायित्व शूलिनी माता मंदिर ट्रस्ट को सौंपा गया है। शोभायात्रा को भव्य, सुंदर और आकर्षक बनाने के लिए झांकियां भी साथ रहीं। इसमें गणेश, कृष्ण, शिव और मां काली के तीन रूप, अघोरी तांडव, हनुमान, भगवान राम और अन्य झांकियां शामिल हैं। पहाड़ी वाद्य यंत्र, बैंड बाजा, सपेरा बीन के अतिरिक्त विशेष ढोलियों ने शोभायात्रा का गौरव बढ़ाया।
सोशल मीडिया पर लाइव प्रसारण
देश-विदेश में बैठे लोग भी इस बार मेले का आनंद उठा सकेंगे। उपायुक्त कृतिका कुलहरी ने कहा कि मेले का सीधा प्रसारण जिला प्रशासन सोलन के फेसबुक पेज पर किया जा रहा है। उपायुक्त ने कहा कि मां शूलिनी मेले का फेसबुक पेज पर पहली बार लाइव प्रसारण किया जा रहा है।
500 जवान सुरक्षा में तैनात
मेले सुरक्षा व्यवस्था के लिए 500 जवानों की तैनाती कर दी गई है। गुरुवार से ही पुलिस की टुकड़ियों ने ठोडो ग्राउड, मालरोड समेत अन्य जगहों का जिम्मा संभाल लिया था।
ये होंगे कलाकार
सांस्कृतिक कार्यक्रम में पहले दिन सांसद सुरेश कश्यप मुख्यातिथि होंगे। पहले दिन प्रसिद्ध गायक हंस राज रघुवंशी स्टार कलाकार होंगे। दलीप सिरमौरी और इंडियन आइडल फेम अंकुश भारद्वाज प्रस्तुतियां देंगे