शिमला: जिला के नेरवा पुलिस थाना के तहत घासनी में घास काटने गई एक महिला की पांव फिसलने के कारण दर्दनाक मौत हो गई है। सिविल अस्पताल नेरवा से पुलिस थाना को सूचना मिली कि एक महिला को यहां मृतावस्था में लाया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मृतक की पहचान सीता देवी (45) पत्नी ललित मोहन निवासी गांव धनाडा डाकधर भराणु तहसील नेरवा के रूप में हुई है।
प्रारंभिक जांच में पाया गया कि सीता देवी की मृत्यु घासनी में घास काटते समय पांव फिसलकर ढांक से नीचे गिरकर शरीर पर लगी गंभीर चोटों के कारण हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा देह परिजनों को सौंप दी है और बी.एन.एस. की धारा 194 के तहत कार्रवाई अमल में लाई है।