शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू को बुधवार यहां टीवीएस मोटर्स के वाई.एस. गुलेरिया ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए एक करोड़ रुपये का चेक भेंट किया। मुख्यमंत्री ने इस पुनीत कार्य के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह राशि संकट की घड़ी में ज़रूरतमंदों की मदद करने में मददगार साबित होगी।
उन्होंने समाज के दानी सज्जनों और संपन्न वर्ग के लोगों से इस कोष में उदारतापूर्वक योगदान देने का आग्रह किया।