Shimla: कांग्रेस सेवादल ने यंग ब्रिगेड में बदलाव किया

कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष अनुराग शर्मा ने नई यंग ब्रिगेड कार्यकारिणी की नियुक्त के निर्देश जारी कि

Update: 2024-07-16 04:26 GMT

शिमला: हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सेवादल ने यंग ब्रिगेड में बदलाव किया है। विधायक सुदर्शन बबलू को दोबारा से अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई के निर्देशों पर प्रदेश कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष अनुराग शर्मा ने नई यंग ब्रिगेड कार्यकारिणी की नियुक्त के निर्देश जारी किए हैं। संजय भारद्वाज और मस्त राम ठाकुर को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। उपाध्यक्षों में चेतन चौहान, शालिनी राणा और सौरभ कालिया के नाम हैं।

महासचिवों की सूची में गुलाम कादिर, प्रवेश शर्मा, रवि पटियाल, वरुण पटियाल, योगराज, गौरव लठ और सुनील कुमार शामिल हैं। राज्य सचिव के पद पर अरुण ठाकुर, अनूप कुमार (चंबा), जसविंद्र सिंह सेन, दीपक कुमार, सीता राम, अजय चंदेल का चयन किया गया है। नरेश शर्मा, सुरेंद्र पाल, सतीश कुमार, निशा शर्मा और सुरेन्द्र पाल सिंह संयुक्त सचिव होंगे। सुरेंद्र पाल सिंह को ध्वज प्रभारी बनाया गया है। इनके अलावा राजेश कुमार को पवन चौधरी के स्थान पर कांग्र्रेस सेवादल का चीफ इंस्ट्रक्टर नियुक्त किया गया है। अनुराग शर्मा ने सभी पदाधिकारियों को तुरंत अपना कार्यभार संभालने के लिए कहा है।

Tags:    

Similar News

-->