Shimla: कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने प्रदेशवासियों को विजय दशमी की बधाई दी
शिमला: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने विजय दशमी पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। प्रतिभा सिंह ने कहा है कि विजय दशमी का उत्सव हमें बुराई के विरुद्ध अच्छाई का मार्ग दिखाता है। प्रभु श्रीराम ने आज के दिन रावण रूपी बुराई का अंत किया था।
हम पूरे राष्ट्र में आज के इस उत्सव को परम्परा के साथ हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं। यह हमारी प्राचीन समृद्ध संस्कृति और एकता का भी प्रतीक हैं जो हमारे समाज में आपसी भाईचारे को और भी मजबूत करता हैं।