Shimla: कमांडो ट्रेनिंग में हादसा, जवान अक्षित शर्मा की मौत, CM सुक्खू ने शोक व्यक्त किया

Update: 2026-03-10 19:41 GMT

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने उपमंडल बैजनाथ के उस्तेहड़ निवासी और 9 पंजाब रेजिमेंट के जवान अक्षित शर्मा के जम्मू में कमांडो प्रशिक्षण के दौरान हुए असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि अक्षित शर्मा का असामयिक निधन अत्यंत दुःखद है। उन्होंने कहा कि देश के प्रति उनकी निष्ठा, साहस और समर्पण सदैव सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा।

सुक्खू ने कहा कि जवान अक्षित शर्मा ने राष्ट्र सेवा के प्रति अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए जो समर्पण और साहस दिखाया, वह सदैव याद रखा जाएगा। उनका बलिदान देशवासियों के लिए प्रेरणादायक है।

मुख्यमंत्री ने इस दुखद घड़ी में शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त कीं। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा परिवार को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति और धैर्य प्रदान करें।

Tags:    

Similar News