Himachal हिमाचल : हिमाचल प्रदेश के शिमला से बेहद दुखत खबर सामने आई है। जहां पुलिस ने को बताया कि शिमला जिले के चौपाल उपमंडल में रियूनी के निकट एक वाहन के लगभग 100 मीटर गहरी खाई में गिर जाने से एक व्यक्ति और उसके बेटे की मौत हो गई तथा तीन अन्य घायल हो गए।
अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना बुधवार सुबह उस समय हुई जब पांच लोग एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे। मृतकों की पहचान रामलाल शर्मा (55) और उनके बेटे दीपक (28) के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, रामलाल की पत्नी, राजेश शर्मा और पंकज शर्मा घायल हो गए। उन्हें चौपाल के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।