शिमला: शिमला में स्वर्ण आयोग को लेकर हुए प्रदर्शन में एक और आरोपी गिरफ्तार

Update: 2022-03-19 15:59 GMT

सिटी न्यूज़ स्पेशल: स्वर्ण आयोग को लेकर शिमला में हुआ प्रदर्शन देवभूमि क्षत्रीय संगठन के लोगों पर भारी पड़ता जा रहा है। इस मामले में पुलिस ने फिर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अब राजेंद्र नामक व्यक्ति को सुन्नी में पकड़ा है और शिमला लाया गया है। पुलिस पहले ही इस मामले मेें देवभूमि क्षत्रीय संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रूमित सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है, जो कि पुुुुलिस रिमांड पर चल रहे हैं। इन्हें 17 मार्च को कोर्ट में पेश करने के बाद 5 दिन के रिमांड पर भेजा गया था। अब तक की यह चौथी गिरफ्तारी है। पुलिस जल्द ही अन्य कुछ लोगों को गिरफतार करेंगी। मामले को लेकर गंभीरता से जांच चल रही है। डीएसपी हेडक्वार्टर कमल वर्मा ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इस व्यक्ति को पुलिस सुन्नी से पकडक़र लाई है। मामले को लेकर अभी पुलिस की जांच जारी है। थाना बालुगंज के तहत मामले की जांच चल रही है।

गौर रहे कि देवभूमि क्षत्रिय संगठन पर उपद्रव मचाने, पब्लिक प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचने सहित अन्य धाराओं में दो मामले दर्ज किए गए हंै। इसमें हत्या के प्रयास की धारा 307 भी लगाई गई है। दरअसल शिमला-कालका हाइवे पर तारा देवी में प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया था, जिसमे ए.एस.पी. सुशील समेत 4 जवान घायल हुए। इस पर बालूगंज पुलिस ने धारा 147, 148, 149, 341, 353, 332, 307 और 147, 148, 149, 341, 188 आई.पी.सी. एंड 3 के तहत दो मामले दर्ज किए हैं। प्रदर्शकारियों के खिलाफ सार्वजनिक संपति को नुकसान पहुंचाने का मामला भी बनाया गया है। प्रदर्शकारियों ने सरकारी तामझाम को ध्वस्त कर दिया था। धारा 144 लागू होने के बावजूद शहर में प्रदर्शन के दौरान पांच घंटे अराजकता जैसा माहौल रहा। प्रदेश भर से प्रदर्शनकारी राजधानी शिमला पहुंचे थे। प्रदर्शनकारियों ने खुफिया एजैंसियों और पुलिस की सारी रणनीति को फेल कर दिया। प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने शिमला में टूटीकंडी क्रॉङ्क्षसग पर रोक दिया। यहां उग्र भीड़ ने क्रॉङ्क्षसग के पास लगे मुख्यमंत्री के होर्डिंग फाड़ दिए, बैरिकेड तोड़ दिए। प्रदर्शकारियों द्वारा चक्का जाम करने से शहर की रफ्तार थम गई थी। पुलिस की मामले को लेकर अभी जांच जारी है। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति को शीघ्र ही कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Tags:    

Similar News

-->