शिमला: 14 साल की लड़की दुष्कर्म के बाद हुई गर्भवती, आरोपी के खिलाफ पॉक्सो के तहत केस हुआ दर्ज

Update: 2022-04-09 08:05 GMT

शिमला क्राइम न्यूज़: राजधानी शिमला में 14 साल की लड़की दो माह की गर्भवती है। वह दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई है। पेट दर्द होने की शिकायत पर बेटी को माता-पिता शहर के एक अस्पताल ले गए। वहां इसका खुलासा हुआ। पुलिस ने पीड़ित लड़की के पिता की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो के तहत केस दर्ज किया है। फिलहाल आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पीड़ित लड़की प्रवासी है। वह अपने माता-पिता के साथ रहती है।

पिता के मुताबिक लड़की इस साल जनवरी में वह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पास स्थित अपने गांव गई थी। उस दौरान वहां एक युवक ने उससे जबरदस्ती संबंध बनाए। पुलिस अधिकारी ने शनिवार को बताया कि आरोपित को गिरफ्तार करने के लिए टीम गठित की गई है।

Tags:    

Similar News

-->