NIA जांच की जद्द में आए IPS ऑफिसर अरविंद दिग्विजय नेगी की सेवाएं बहाल
बड़ी खबर
शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने आईपीएस अधिकारी अरविंद दिग्विजय नेगी की सेवाएं बहाल कर दी हैं। इस संबंध में प्रधान सचिव गृह की ओर से अधिसूचना जारी की गई है। उनकी नई जगह तैनाती के आदेश अलग से जारी होंगे। एनआईए की गिरफ्तारी के बाद उन्हें सस्पैंड कर दिया गया था। हाल ही में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में संबंधित कमेटी की बैठक में इस पर फैसला हुआ था।
राष्ट्रीय जांच एजैंसी (एनआईए) की जांच में फंसे आईपीएस अधिकारी अरविंद दिग्विजय नेगी ने सस्पैंशन के बाद राज्य पुलिस मुख्यालय में ज्वाइनिंग दे दी थी। वह 2011 बैच के अधिकारी हैं। उन्हें अखिल भारतीय सेवाएं अनुशासन एवं अपील रूल्स-1969 के तहत राहत प्रदान की गई है। प्रदेश सरकार ने पिछले वर्ष 18 फरवरी से उन्हें सस्पैंड करने के आदेश जारी किए थे। ये आदेश 22 फरवरी को हुए थे।