Himachal Pradesh.हिमाचल प्रदेश: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में ड्रोन या मानव रहित हवाई वाहनों (यूएवी) के संचालन के लिए अब पंजीकरण अनिवार्य कर दिया गया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। ऊना के जिला मजिस्ट्रेट जतिन लाल ने सुरक्षा और जनहित को ध्यान में रखते हुए यह आदेश जारी किए हैं।
प्रवक्ता ने बताया कि ड्रोन चलाने वाले किसी भी व्यक्ति, संगठन, संस्था या सरकारी एजेंसी को अगले सात दिनों के भीतर संबंधित पुलिस स्टेशन में पंजीकरण कराना होगा। उन्होंने बताया कि ड्रोन खरीदने की तारीख से सात दिनों के भीतर पंजीकरण कराना होगा। आदेशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।