Shimla शिमला: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा, मंडी और सिरमौर ज़िलों में रविवार को भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी को देखते हुए प्रशासन को सतर्क कर दिया गया है। मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, जबकि सात अन्य ज़िलों में ऑरेंज अलर्ट प्रभावी है।मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को कहा कि राज्य सरकार पूरी तरह से तैयार है।