सुलाह के विधायक परमार बोले, धार्मिक आस्था के साथ किया खिलवाड़

Update: 2023-08-11 05:09 GMT

धर्मशाला: प्रदेश में कांग्रेस की सरकार द्वारा माता चिंतपूर्णी मंदिर में 1100 रुपए में वीआईपी दर्शन करने की व्यवस्था का भाजपा ने विरोध जताया है। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं सुलाह विधायक विपिन सिंह परमार ने इस फैसले को तत्काल प्रभाव से निरस्त करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मंदिरों में वीआईपी कल्चर को बढ़ावा देना धार्मिक आस्था से खिलबाड़ है। प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि व्यवस्था बदलाव की बात करने वाली सुक्खू सरकार ने सच में ही व्यवस्था बदलाव कर दिया और अनावश्यक खर्चों को पहाड़ खड़ा करने में जुटी हुई है।

कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आते ही अपनी अंतर्कलह का शांत करने के लिए रेबडिय़ों की तरह कैबिनेट रैंक बांट दिए। उन्होंने पूछा है कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री बताएं कि 1100 रुपए देकर वीआईपी दर्शन का टिकट प्राप्त करने वालों का पैमाना क्या होगा। किस स्तर के लोगों को वीआईपी दर्शन का टिकट दिया जाएगा।

Tags:    

Similar News

-->