राजगढ़ की नेहा अंतर्राष्ट्रीय वॉलीबाल प्रतियोगिता में करेगी देश का प्रतिनिधित्व

Update: 2023-07-26 08:06 GMT
राजगढ़। विकास खंड राजगढ़ के अंतर्गत आने वाली छोगटाली पंचायत की नेहा ठाकुर अंतर्राष्ट्रीय वॉलीबाल प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी। यह प्रतियोगिता चीन में होने जा रही है। नेहा ठाकुर के पिता मोहन लाल ठाकुर एक किसान हैं। उन्होंने बताया कि नेहा को बचपन से ही खेलने का शौक था। उसकी प्रारंभिक शिक्षा छोगटाली में ही हुई। 7वीं कक्षा में ही नेहा का चयन खेल छात्रावास जुब्बल के लिए हुआ। नेहा ठाकुर की 12वीं तक शिक्षा खेल छात्रावास जुब्बल से ही हुई। उसके बाद नेहा का चयन खेलो इंडिया के तहत हुआ और उसने गुजरात में प्रशिक्षण प्राप्त किया। वहां से उसका चयन पंजाब विश्वविद्यालय के लिए हुआ। बीए तक की शिक्षा नेहा ठाकुर की पंजाब विश्वविद्यालय से हुई। इन दिनों नेहा ठाकुर पंजाब विश्वविद्यालय में एमए की शिक्षा ग्रहण कर रही है। वहीं से नेहा का चयन अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। नेहा के पिता ने इस उपलब्धि के लिए इसका श्रेय गुरुजनों को दिया है जिनकी मेहनत से उनकी बेटी यहां तक पहुंची है।
Tags:    

Similar News