व्हाट्सएप ग्रुप में डाला अश्लील वीडियो, जानिए पूरी खबर

Update: 2022-06-15 12:16 GMT

शिमला: स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों में आपसी बेहतर समन्वय के लिए बनाए गए व्हाट्सएप ग्रुप्स में किसी ने आपत्तिजनक सामग्री डाल दी। आपत्तिजनक सामग्री को देखकर इन ग्रुप्स से जुड़े कर्मचारियों के होश उड़ गए। बताया जा रहा है कि एक साथ चार से पांच व्हाट्सएप ग्रुप्स में यह आपत्तिजनक सामग्री डाली गई है। इसके बाद इसकी शिकायत मुख्य चिकित्सा अधिकारी हमीरपुर से की गई है। अब स्वास्थ्य महकमा सामग्री डालने वाले व्यक्ति को नोटिस जारी करेगा। बताया जा रहा है कि गत सोमवार को शाम के समय किसी ने एक साथ चार से पांच व्हाट्सएप ग्रुप्स में आपत्तिजनक सामग्री डाल दी।

इसके बाद इसकी शिकायत मुख्य चिकित्सा अधिकारी से की गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी हमीरपुर डा. आरके अग्निहोत्री ने बताया कि व्हाट्सएप गु्रप में आपत्तिजनक सामग्री डाले जाने की बात सामने आई है। जिसने भी यह कार्य किया है उसके खिलाफ नोटिस निकाला जाएगा। विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Tags:    

Similar News

-->