सुक्खू सरकार से राजनीतिक द्वेष के अलावा जनता को कुछ नहीं मिला : सतपाल सत्ती

बड़ी खबर

Update: 2023-02-21 09:43 GMT
मंडी। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और ऊना सदर से विधायक सतपाल सत्ती ने सोमवार को मंडी में कहा कि सुक्खू सरकार का 2 महीने का कार्यकाल दुखों भरा रहा है और इस सरकार ने केवल राजनीतिक द्वेष के अलावा कुछ भी नहीं किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता से झूठे वायदे कर कांग्रेस सत्ता में आई है और अब जनता से 4 साल का समय मांग रही है जो इनकी सत्ता के प्रति भूख को दर्शाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के सभी मंत्री विकास कार्यों को रोककर केवल अपनी कोठियों पर करोड़ों रुपए खर्च कर रहे हैं।
इस कार्य के लिए ही कांग्रेस सरकार 2 महीने में 4500 करोड़ के कर्ज तक पहुंच गई है। इससे पहले सत्ती ने भाजपा पार्टी जिला कार्यालय की जमीन का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश पार्टी पदाधिकारियों को दिए। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री व सुंदरनगर विधायक राकेश जम्वाल, प्रदेश प्रवक्ता अजय राणा, जिला अध्यक्ष रणवीर सिंह, जिला उपाध्यक्ष पुष्पराज कात्यायन, नगर निगम उपमहापौर वीरेंद्र भट्ट, जिला परिषद अध्यक्ष पाल वर्मा, जिला मीडिया प्रभारी प्रशांत शर्मा, जिला सचिव रमन शर्मा व जिला सहमीडिया प्रभारी कत्तव्य वैद्य उपस्थित रहे।
Tags:    

Similar News