Himachal Pradesh  हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी होने की संभावना है, जबकि राज्य के बाकी हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। इसे देखते हुए राज्य के मौसम विज्ञान केंद्र ने गुरुवार के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम केंद्र के अनुसार, शिमला, कुल्लू, कांगड़ा, मंडी, हमीरपुर और सिरमौर जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में दिन भर भारी बारिश के साथ-साथ आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और तेज हवाएं चलने की आशंका है। इसके चलते इन जिलों में भूस्खलन (लैंडस्लाइड) होने और जल निकायों में जल स्तर बढ़ने की संभावना है। इसी तरह, सोलन, चंबा और लाहौल-स्पीति जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, जिसके तहत इन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है।
Tags: