सेब सीजन के लिए उचित व्यवस्था सुनिश्चित करें अधिकारी: Minister

Update: 2025-07-06 10:15 GMT
Himachal Pradesh.हिमाचल प्रदेश: शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज कहा कि आगामी सेब सीजन के दौरान सरकार द्वारा सभी प्रबंध सुनिश्चित किए जाएंगे, ताकि बागवानों को अपनी उपज को मंडियों तक ले जाने में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। शिमला जिला के कोटखाई उपमंडल के अंतर्गत उबादेश क्षेत्र के दौरे के दौरान मंत्री ने एसडीएम तथा लोक निर्माण विभाग, विद्युत विभाग व अन्य महत्वपूर्ण विभागों के उच्च अधिकारियों को सभी प्रबंध सुनिश्चित करने व व्यवस्था को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार के ढाई वर्ष के कार्यकाल में उबादेश क्षेत्र में सड़कों के निर्माण सहित अभूतपूर्व विकास सुनिश्चित किया गया है। इसके अलावा विधानसभा क्षेत्र में 136 नई सड़कें पारित की गई हैं, जो प्रदेश में सबसे अधिक हैं। सेब बेल्ट में यहां सड़कों का निर्माण एक महत्वपूर्ण कार्य है, जिससे बागवानों को अपनी फसल को समय पर मंडियों तक पहुंचाने में सुविधा होती है।
दूरदराज क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीणों को स्वास्थ्य, शिक्षा व अन्य सुविधाएं आसानी से उपलब्ध हो रही हैं। ठाकुर ने कहा कि इसके अलावा चमैन में अग्निशमन केंद्र का कार्य प्रगति पर है। वर्ष 2023 में आई प्राकृतिक आपदा के दौरान गुम्मा-बागी सड़क क्षतिग्रस्त हो गई थी। इस पूरी सड़क के पुनर्निर्माण व मरम्मत के लिए 8 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में रतनारी पंचायत में पांच सड़कें पारित की गई हैं तथा 6 किलोमीटर लंबी बनाडीगाड़ से सुंदरनगर सड़क को वित्त पोषण के लिए नाबार्ड को भेजा गया है। उन्होंने कहा कि जल शक्ति विभाग के तहत 3.40 करोड़ रुपये की लागत से 25 विभिन्न परियोजनाओं का निर्माण किया जा रहा है। 1.88 करोड़ रुपये की लागत से घांसीधार से बागी रतनारी व क्यारवी पंचायत पेयजल योजना का निर्माण किया जा रहा है, जो जल्द ही पूरी हो जाएगी। मंत्री ने रतनारी में सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए पहले चरण के लिए 5 लाख रुपये देने की घोषणा की।
Tags:    

Similar News