Himachal Pradesh.हिमाचल प्रदेश: डॉ. वाईएस परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी के परिसर के पास स्थित कैंटीन में बीती रात आग लग गई, जिससे पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ। कैंटीन में ईंधन जैसी ज्वलनशील सामग्री होने के कारण आग कुछ ही समय में फैल गई और इसने राशन, बर्तन, रैक, अलमारी आदि सहित पूरी कैंटीन को अपनी चपेट में ले लिया। आग में कोई हताहत नहीं हुआ।
होमगार्ड के कमांडेंट संतोष शर्मा ने बताया, "अग्निशमन कर्मचारियों को बीती रात करीब 10.20 बजे सूचना मिली। चार सदस्यीय दल ने कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद एक वाटर टेंडर की मदद से आग पर काबू पाया।" कैंटीन का संचालन उदय ठाकुर नामक व्यक्ति कर रहा था। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट-सर्किट को आग लगने का कारण माना जा रहा है।
Tags: