शिमला। हिमाचल प्रदेश में बारिश का कहर लगातार जारी है। नेशनल हाईवे-5 रामपुर के ब्रौनी खड्ड में भूस्खलन से फिर बंद हो गया है। इससे किन्नौर जिले व सीमावर्ती क्षेत्रों का अन्य भागों से सड़क संपर्क कट गया है। वहीं, आसपास के हजारों लोगों की परेशानियां भी बढ़ गई हैं। भारी बारिश के चलते हाईवे पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।
गुरुवार को ही ब्रौनी खड्ड और पशाडा खड्ड के पास भूस्खलन से बंद एनएच पांच 12 घंटों बाद यातायात के लिए बहाल हुआ था, लेकिन शुक्रवार को यह फिर बंद हो गया है। बताया जा रहा है कि नेशनल हाईवे-5 कई जगहों पर लैंडस्लाइड के कारण बाधित हुआ है। वहीं, रामपुर के साथ इंदिरा मार्केट, खनेरी अस्पताल, चूहा बाग, ब्रोनी खड्ड, बधाल, निगुलसारी व अन्य स्थानों पर हाईवे पर वाहनों की आवाजाही बाधित हुई है। इससे जहां एक ओर पर्यटक कई जगहों पर फंस गए हैं।