Nahan: संजय पाच पोर ने आर्थिक विकास में सहकारिता को जरूरी बताया

Update: 2026-02-19 15:02 GMT

नाहन: सहकार भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री संजय पांचपोर के शिमला विभाग के प्रवास के दौरान सहकार भारती जिला कार्यकारिणी सिरमौर तथा सहकारी सभाओं से जुड़े प्रतिनिधियों की बैठक रेणुका जी में सम्पन्न हुई । सहकार भारती जिला सिरमौर के महामंत्री विजय वशिष्ठ ने बताया कि बैठक में संजय पाचपोर ने सहकारिता को देश और प्रदेश के आर्थिक विकास को सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक बताया तथा जिला में कार्यकर्ताओं को सहकार भारती के कार्य को बढ़ाने के टिप्स भी दिए ।

उन्होंने सहकार भारती के कार्य को तहसील स्तर तक ले जाने का आह्वान किया। उन्होंने प्राथमिक कृषि सहकारी सभा काँसर में जाकर इसके द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों का अवलोकन किया । बैठक में विभाग संघ चालक चंद्रशेखर ने राष्ट्र स्वयं सेवक संघ का पंच परिवर्तन का विषय भी कार्यकर्ताओं के सम्मुख रखा और उसका अनुसरण करने का आग्रह किया । सहकार प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार ने सहकार भारती का हिमाचल में कार्य की स्थिति तथा सहकारिता की वृद्धि हेतु लिए गए कार्यों की जानकारी दी ।

Tags:    

Similar News