नाहन: सिरमौर जिला पुलिस का नशे के खिलाफ धरपकड़ अभियान जारी है। इसी कड़ी में जिला पुलिस को गुप्त सूचना मिली की एक चिट्टा तस्कर शाहरुख़ पुत्र स्वर्गीय गुलजार निवासी भगवानपुर तहसील पोंटा चिट्टा/स्मैक बेचने का धंधा करता है। इस सुचना परपुलिस ने तुरंत कार्यवाई करते हुए उस व्यक्ति लो तलाशी ली और उसके घर सेसात दशमलव 25 ग्राम चिट्टा पकड़ने में सफलता प्राप्त की।
आरोपी के विरुद्ध थाना माजरा में एन डी पी एस एक्ट में मामला पंजीकृत किया गया है और पुलिस मामले की जाँच कर रही है।