हिमाचल प्रदेश के पांच दिवसीय दौरे पर कांगड़ा पहुंचे मोहन भागवत

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत गुरुवार को हिमाचल प्रदेश के पांच दिवसीय दौरे पर कांगड़ा पहुंचे।

Update: 2021-12-16 14:57 GMT

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत गुरुवार को हिमाचल प्रदेश के पांच दिवसीय दौरे पर कांगड़ा पहुंचे। वह गगल एयरपोर्ट पर सुबह करीब 11 बजे आने वाले स्पाइस जेट के विमान से पहुंचे। पत्रकारों से छोटी सी मुलाकात में उन्होंने कहा कि हम हमेशा ही वतन के रखवाले सैनिक, पूर्व सैनिकों को नमन करते हैं। कहा कि देश आज स्वर्णिम विजय वर्ष मना रहा है। इसके बाद वह गुप्त गंगा कांगड़ा के लिए रवाना हो गए। भागवत अपने प्रवास के दौरान राष्ट्रीय स्वयं संघ के प्रांत जागरण श्रेणी, प्रांत जागरण श्रेणी और प्रांत संगठन श्रेणी के स्वयंसेवकों की बैठक लेंगे। भागवत 17 दिसंबर को संगठन श्रेणी और जागरण श्रेणी के प्रांत स्तरीय स्वंयसेवकों के साथ बैठक करेंगे। बैठक आरएसएस के गुप्ता गंगा स्थित कार्यालय में होगी। 18 दिसंबर को प्रचारकों की बैठक होगी।

बैठक राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के त्रिगर्त सभागार में होगी। 19 दिसंबर को सुबह 11 बजे हिमाचल प्रांत की 1071 मंडल और 301 बस्तियों के साथ ऑनलाइन बैठक करेंगे। 19 दिसंबर को ही शाम तीन बजे प्रबुद्ध लोगों के साथ परिचय भेंट होगी। वह 20 दिसंबर को सुबह 11 बजे की उड़ान से लौट जाएंगे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राष्ट्रीय सह प्रचार प्रमुख नरेंद्र ठाकुर ने कहा कि आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का हिमाचल के पांच दिवसीय प्रवास वीरवार से शुरू हुआ है। संघ सर संचालकों का लगातार हिमाचल में प्रवास होता रहा है। वर्ष 2009 में मोहन भागवत शिमला में आए थे, जबकि बतौर आरएसएस प्रमुख उनका जिला कांगड़ा का यह पहला प्रवास है। भागवत शुक्रवार को हिमाचल में संघ के कार्यों को लेकर समीक्षा करेंगे। हिमाचल में 1100 शाखाएं हिमाचल प्रदेश में चल रही हैं। आरएसएस ने हर मंडल तक अपना काम पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। 2024 तक हर गांव व शहर तक संघ का मंडल शुरू किया जाएगा।
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत 20 दिसंबर को सुबह आठ बजे तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा से मैक्लोडगंज में मुलाकात करेंगे। इसके बाद 11 बजे की फ्लाइट से भागवत वापस लौट जाएंगे। जिला कांगड़ा के पांच दिवसीय दौरे पर आए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत 20 दिसंबर को दलाईलामा से मैक्लोडगंज स्थित उनके आवास पर मिलेंगे। यह मुलाकात करीब एक घंटे की होगी। बैठक में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत के अलावा आरएसएस से संबंधित एक अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
Tags:    

Similar News

-->