आधी रात अस्पताल में… एमएलए-इन एक्शन

बड़ी खबर

Update: 2022-11-23 11:06 GMT
ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में सडक़ दुर्घटना में घायल मरीजों को उपचार में देरी होने पर विधायक सतपाल सिंह रायजादा आधी रात अस्पताल में पहुंचे। विधायक सतपाल रायजादा ने अस्पताल के उच्चाधिकारियों से बात कर घायलों का जल्द ईलाज शुरू करवाया और घायलों के परिजनों को फौरी राहत सौंपकर हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। बताते चले कि बीते सोमवार रात दस बजे के करीब हरोली के घालुवाल में एक कार व इनोवा गाड़ी की आपस में टक्कर हो गई। हादसे में जखेड़ा व देहलां के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ले जाया गया। घायल युवकों के परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में घायलों के उपचार में देरी की जा रही थी और एक्स-रे के लिए बाहर भेजा जा रहा था।
इनके परिजनों ने इसकी सूचना विधायक सतपाल सिंह रायजादा को दी। सतपाल सिंह रायजादा ने सूचना मिलते ही तुरंत अस्पताल पहुंच गए और घायलों का उपचार शुरू करवाया। विधायक रायजादा घायलों के उपचार होने तक अस्पताल में मौजूद रहे और फौरी राहत भी दी। विधायक रायजादा ने कहा कि जरूरत पडऩे पर घायलों की आगे भी मदद की जाएगी। विधायक सतपाल सिंह रायजादा ने कहा कि अस्पताल में तैनात स्टाफ घायलों को आधी रात बाहर एक्स-रे करवाने के लिए जोर डाल रहे थे। उन्होंने कहा कि आधी रात को मरीज को कहां लेकर जाएं, यह अस्पताल प्रशासन की जिम्मेदारी बनती है कि सडक़ दुर्घटना में घायल लोगों का उपचार अस्पताल में ही हो सके। उन्होंने कहा कि रात के समय बाहर कौन का स्वास्थ्य संस्थान खुला होगा। उन्होंने कहा कि अस्पताल प्रशासन मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाएं।
Tags:    

Similar News