Himachal हिमाचल: भारतीय मौसम विभाग ने 24 जून 2025 मंगलवार को हिमाचल प्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी किया है। 25 से 27 जून तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती हैउना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा और कांगड़ा में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा, सोलन, शिमला और मंडी जिलों में भी तेज बारिश की संभावना है।