विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, ईलाज के दौरान हुई मौत

Update: 2022-11-28 14:03 GMT

ऊना न्यूज़: उपमंडल गगरेट के गुगलैहड़ गांव में एक विवाहिता ने जहरीला पदार्थ निगलने से पीजीआई चंडीगढ़ में ईलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मृतका की मां की शिकायत पर मृतका के पति व सास के खिलाफ केस दर्ज कर मृतका के पति को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में बाला रानी निवासी गांव सिल्हा लुधियाणा पंजाब ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी नैंसी को उनका दामाद मनीष कुमार और उसकी मां आशा रानी दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित करते है। इसी प्रताडऩा के चलते उनकी बेटी ने 2 नवंबर को जहरीला पदार्थ निगल लिया था। हालांकि उनकी बेटी को 4 नवंबर को पीजीआई में भी उपचार के लिए शिफ्ट कर दिया, लेकिन उसके ससुरालियों ने मायके पक्ष को इस बात की जानकारी 6 नवंबर को दी थी।

करीब 23 दिन तक कोमा में रही नैंसी ने 27 नवंबर को पीजीआई में दम तोड़ दिया। जिसके बाद मृतका की मां बाला रानी ने अपने दामाद और समधन के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और अपनी बेटी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप लगाते हुए गगरेट पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई थी। एडिशनल एसपी प्रवीण धीमान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मृतका की मां की शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ शुरू कर दी गई है। 

Tags:    

Similar News