जोगिंदरनगर: सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए 9 साल से 14 साल की किशोरियों का वैक्सीनेशन करवाना जरूरी है। देशभर में महिलाओं में बढ़ते इस रोग से जानी नुकसान भी लगातार बढ़ रहा है।

सोमवार को नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में 160 किशोरियों की वैक्सीनेशन की गई। इसके बाद इनर व्हील संस्था जोगिंद्रनगर इकाई ने सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित किया। इसकी अध्यक्षता इनर व्हील संस्थान नई दिल्ली की प्रमुख सुनीता जैन ने की।     

इनरव्हील संस्था जोगिंद्रनगर इकाई की अध्यक्ष हिमाद्री बावा, डॉ. मनमोहन सूरी, निशा भार्गव, सीमा राजन, डॉ. सुरजीत कौर ने बताया कि महिलाओं में बढ़ते सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के चलते 9 से 14 साल की आयु की 160 किशोरियों का टीकाकरण किया गया है। अक्टूबर में दूसरा टीकाकरण भी होगा।

सेवा भारती इकाई जोगिंद्रनगर के सदस्य लोकेश कुमार, अध्यक्ष ज्ञान ठाकुर, पंकज शारदा ने बताया कि किशोरियों को फल और जूस भी वितरित किए। जोगिंद्रनगर संस्था के उपाध्यक्ष भारती सिंगला, सचिव रामप्यारी कौंडल ने बताया कि महिलाओं के उत्थान और स्वास्थ्य लाभ से जुड़े कार्यों को संस्था जारी रखेगी।

Tags: