बॉम्बे हाईकोर्ट के जस्टिस अमजद ए सईद को हिमाचल हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश का पदभार संभालेंगे
बॉम्बे हाईकोर्ट के जस्टिस अमजद ए सईद गुरुवार को हिमाचल हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश का पदभार संभालेंगे
बॉम्बे हाईकोर्ट के जस्टिस अमजद ए सईद गुरुवार को हिमाचल हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश का पदभार संभालेंगे। राजभवन शिमला में सुबह 9:30 बजे राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। इसके बाद उन्हें हाईकोर्ट परिसर में गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। हाईकोर्ट में ही फूल कोर्ट वेलकम एड्रेस का आयोजन भी किया जाएगा। अमजद ए सईद हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के 27वें मुख्य न्यायाधीश होंगे।
केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश पर अमल करते हुए इन्हें हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति संबंधी अधिसूचना 19 जून को जारी की थी। 21 जनवरी 1961 को जन्मे अमजद ए सईद ने वर्ष 1984 में बॉम्बे यूनिवर्सिटी से कानून में स्नातक की उपाधि प्राप्त की। वह बॉम्बे हाईकोर्ट में सहायक सरकारी वकील भी रहे। 25 मई को निवर्तमान मुख्य न्यायाधीश मोहम्मद रफीक 62 वर्ष की आयु पूरी होने पर सेवानिवृत्त हुए थे। उसके बाद जस्टिस सबीना को हाईकोर्ट का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया था।