कृषि विज्ञान केंद्र ताबो में किसानों काे दी आय दोगुनी करने की जानकारी
बड़ी खबर
काजा। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के 94वें स्थापना दिवस पर कृषि विज्ञान केंद्र लाहौल एवं स्पिति-2 स्थित ताबो ने गांव लोसर में कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर किसान गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। इस एकदिवसीय कार्यक्रम के आयोजन में मुख्यत: स्पीति घाटी के किसानों की दोगुनी आय के बारे में चर्चा की गई। इस उपलक्ष पर केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंदर सिंह तोमर का सम्बोधन भी ऑनलाइन माध्यम से प्रसारित किया। उन्होंने किसानों की आय को दोगुना करने में कृषि विज्ञान केन्द्रों के योगदान को सराहा तथा किसानो को कृषि विज्ञान केंद्र द्बारा समय-समय पर कृषि सम्बन्धी दिए गए सुझावों, परामर्श व नवीनतम तकनीकों को अपनाने के लिए आग्रह किया।
कृषि विज्ञान केंद्र द्बारा इस उपलक्ष पर स्पीति घाटी के किसानों को पशुपालन, फसल विविधता एवं प्राकृतिक खेती द्बारा आय वृद्धि पर जागरूक किया गया। स्पीति में चारे की कमी रहती है। इस सन्दर्भ में कृषि विज्ञान केंद्र ताबो द्बारा किसानों को मिनरल मिक्सचर वितरित किया गया। इस विषय में प्रधान वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. सुधीर वर्मा कृषि विज्ञान केंद्र ताबो ने मिनरल मिक्सचर की उपयोगिता बारे किसनों को महत्वपूर्ण जानकारी दी तथा दूध उत्पादन बढ़ाकर किसानों की आय को बढ़ाने में मिनरल मिक्सचर की उपयोगिता बताई। इसके उपरांत डॉ. उपेन्द्र शर्मा ने किसानों को प्राकृतिक खेती से किसनों की आय को दाेगुना करने के उपायों का वर्णन किया। डॉ. निधीश गौतम ने फसल विविधता द्बारा किसानों को अपनी आय दोगुना करने के सुझाव दिए। कार्यक्रम के अंत में किसानो ने कृषि विज्ञान केंद्र ताबो द्बारा किए गए प्रयासों को सराहा।