HPBOSE Result 2022: हिमाचल बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन की ओर से कक्षा दसवीं और बारहवीं, जानें कैसे कर सकेंगे परिणाम

Update: 2022-06-17 13:04 GMT

HPBOSE Term 2 Results 2022: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) की ओर से कक्षा दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा परिणाम की घोषणा 18 जून को की जा सकती है। परिणाम को ऑनलाइन रूप से जारी किया जाएगा। जिन छात्रों ने इस साल राज्य की बोर्ड परीक्षा में भाग लिया था, वे अपना परिणाम हिमाचल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाकर चेक कर सकेंगे। इस खबर में हम आपको परिणाम को चेक करने करे सभी तरीकों को बताएंगे।

HPBOSE Result 2022: कैसे चेक कर सकेंगे अपना परिणाम?

छात्र अपना परिणाम नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के कर सकते हैं-:

सबसे पहले हिमाचल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org.in पर जाएं।

अब होम पेज पर दिखाई दे रहे 10 या 12वीं के रिजल्ट से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।

अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।

यहां मांगी जा रही जानकारी जैसे अपना रोल नंबर और जन्मतिथि को दर्ज करें।

अब आपका परिणाम आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

आगे की जरूरत के लिए इसे डाउनलोड कर के इसका प्रिंट निकलवा लें।

HPBOSE Result 2022: मार्च- अप्रैल में हुई थी परीक्षा?

हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने राज्य में कक्षा बारहवीं की बोर्ड परीक्षा का आयोजन 22 मार्च से लेकर 13 अप्रैल, 2022 तक किया था। वहीं, कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षा का आयोजन 23 मार्च से 13 अप्रैल, 2022 तक किया गया था। परीक्षा के बाद से ही बड़ी संख्या में छात्र अपने-अपने परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। बस कुछ ही एक दो दिन में उनका इंतजार खत्म हो सकता है।

Tags:    

Similar News

-->