Solan सोलन : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के सुबाथू की शडियाना पंचायत में आत्महत्या का एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। इसमें एक युवती ने सोशल मीडिया पर लाइव होकर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
सूचना मिलने पर माैके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है। डीएसपी मेहर पवर ने बताया कि युवती पहले सोशल मीडिया पर लाइव हुई। उसके बाद उसने कहा कि मैं दुनिया छोड़कर जा रही हूं। मैं अपने से ही दुखी हूं, इसमें किसी का कोई हाथ नहीं है। मेरे मरने का दुख सिर्फ मेरे मां-बाप को होगा और सभी को गुडबॉय कहकर पंखे के साथ लगाए फंदे पर लटक गई। युवती फंदे पर लटकने के करीब डेढ़ घंटे तक लाइव रही।
हालांकि इस बीच उसको फोन कॉल और सोशल मीडिया से कॉल आ रही थीं। इसकी सूचना जब पुलिस को लगी तो मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी ने बताया कि जिस समय युवती ने आत्महत्या की, उस दौरान उसकी माता बाजार गई थी। उसके पिता बद्दी में काम करते हैं। एक बहन घर पर थी, जो पूरी तरह मानसिक रूप से कमजोर है। डीएसपी ने बताया कि अभिभावकों से पूछताछ में पता चला कि युवती इन दिनों पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही थी और कुछ तनाव में भी थी।पहले तो महिला ने सामान खरीदने की बात कही, लेकिन व्यापारी ने जोर देकर उन्हें पहले घर जाने को कहा, जिसके बाद वह अपने बेटे के साथ घर लौट गई।
आत्महत्या करने से पहले युवती ने अपने फेसबुक लाइव में कहा कि इस कदम के लिए किसी का भी कोई दोष नहीं है। युवती की आत्महत्या का फेसबुक लाइव वीडियो एक घंटे से अधिक समय तक चलता रहा। युवती के पिता बद्दी में वाहन चालक हैं, जबकि मां गृहिणी हैं। घर में मां के अलावा एक बहन और एक भाई साथ रहते हैं। दूसरा भाई बद्दी में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में कार्यरत है। डीएसपी मेहर पंवार ने बताया कि पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।