Himachal Pradesh,हिमाचल प्रदेश: राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी Horticulture Minister Jagat Singh Negi की अध्यक्षता में बुधवार को चंबा में राजस्व एवं बागवानी विभागों से संबंधित कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में राजस्व विभाग में चल रही परियोजनाओं की समीक्षा और लंबित मुद्दों के समाधान पर चर्चा की गई। नेगी ने कहा कि राजस्व से संबंधित लंबित मामलों का शीघ्र समाधान करना राज्य सरकार की प्रमुख प्राथमिकता है। उन्होंने राजस्व से संबंधित कार्यों में तेजी लाने के लिए विशेष अभियान चलाने पर प्रकाश डाला और अधिकारियों को लंबित मामलों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि ग्रामीणों को सरकारी कार्यालयों के बार-बार चक्कर न लगाने पड़ें। उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने मंत्री को जिले में लंबित राजस्व मामलों के समाधान के लिए पिछले कई वर्षों से किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।