हिमांचल प्रदेश : बाढ़ से बीआरओ को भारी नुकसान
नाला में आई बाढ़ से बीआरओ को भारी नुकसान पहुंचा है
Image used for representational purpose
जनता से रिश्ता वेबडेस्क : कुल्लू, अटल टनल के साउथ पोर्टल में सेरी नाला में आई बाढ़ से बीआरओ को भारी नुकसान पहुंचा है। यहां बीआरओ के योजक प्रोजेक्ट के साथ-साथ ठेकेदारों की मशीनरियां भी बाढ़ में बह गई हंै, जिससे लाखों के नुकसान होने का अनुमान लगाया गया है। अचानक आई बाढ़ से अटल टनल रोहतांग के साउथ पोर्टल के साथ लगते क्षेत्र में भारी नुकसान हुआ है। घटना स्थल का निरीक्षण करने के लिए बीआरओ के प्रोजेक्ट योजक से चीफ इंजीनियर जितेंद्र प्रसाद बीआरओ के आलाधिकारियों के साथ यहां निरीक्षण करने पहुंचे और यहां घटनास्थल का निरीक्षण किया। ये नुकसान हुआ बाढ़ से सेरी नाला में आई बाढ़ से अटल टनल के साथ लगते सेरी नाले में पांच मशीनें व तीन ट्रैक्टर बाढ़ की चपेट में आ गए और मशीनरियों को नुकसान हुआ है।
divyahimanchal