जनता से रिश्ता वेबडेस्क : हिमाचल में एचआरटीसी बसों में अब महिलाओं को ऑनलाइन बुकिंग पर भी किराए में 50 प्रतिशत की छूट मिलेगी। इससे पहले महिलाओं को ऑनलाइन बुकिंग पर किराए में छूट नहीं दी जाती थी। महिलाओं को ऑनलाइन बुकिंग पर पूरा किराया देना पड़ता था, लेकिन अब महिलाओं को ऑनलाइन बुकिंग पर भी यह छूट दी जाएगी। इस संबध में निगम प्रबंधन ने आदेश जारी कर दिए हैं वहीं एचआरटीसी ऑनलाइन बुकिंग पोर्टल में भी यह छूट देना शुरू कर दी गई है। ऐसे में यदि कोई महिला लंबे सफर में जा रही हैं, तो वह बुकिंग करवाकर भी सरकार की इस सुविधा का लाभ उठा सकती हैं। महिलाओं को ऑनलाइन बुकिंग पर यह छूट इंट्रा स्टेट बसों यानी हिमाचल के बीच चलने वाली बसों में ही मिलेगी।

divyahimanchal


Tags: