Himachal Pradesh.हिमाचल प्रदेश: तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र में एटीएमए परियोजना के तत्वावधान में कृषि विभाग द्वारा आयोजित किसान मेले में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार राज्य में किसानों और बागवानों की आर्थिकी को बढ़ावा देने के लिए प्राकृतिक और जैविक खेती को प्रोत्साहित कर रही है। धर्माणी ने कहा कि एटीएमए परियोजना के तहत चालू वित्त वर्ष में 1.27 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे और 80 लाख रुपये से अधिक खर्च किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि सरकार देशी गायों की खरीद पर 50 प्रतिशत सब्सिडी और 5,000 रुपये तक परिवहन व्यय प्रदान कर रही है।