Himachal महेश दीक्षित बनेंगे नए IB प्रमुख

Update: 2026-06-26 08:02 GMT

Himachal हिमाचल आंध्र प्रदेश कैडर के 1993 बैच के IPS अधिकारी महेश दीक्षित को इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) का नया प्रमुख बनाया गया है। कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने उनकी नियुक्ति को मंज़ूरी दे दी है। महेश दीक्षित अभी IB में स्पेशल डायरेक्टर हैं।

वे हिमाचल प्रदेश कैडर के अधिकारी तपन डेका की जगह लेंगे, जो 2022 से IB डायरेक्टर के तौर पर काम कर रहे हैं और जिनका कार्यकाल 30 जून को खत्म हो रहा है। दीक्षित श्रीनगर में IB के सब्सिडियरी इंटेलिजेंस ब्यूरो (SIB) के प्रमुख रह चुके हैं। उन्हें जम्मू-कश्मीर में काम करने का अच्छा अनुभव है और उन्होंने लेह में भी काम संभाला है। अगस्त 2019 में जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 हटाने के सरकारी फ़ैसले के बाद शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में दीक्षित ने अहम भूमिका निभाई थी।

Tags:    

Similar News