Himachal: फार्मा फैक्ट्री में भीषण आग

Update: 2025-05-14 16:25 GMT

Himachal हिमाचल: हिमाचल प्रदेश के बद्दी स्थित कथाघाट गांव में बुधवार सुबह एलायंस बायोटेक नामक फार्मा इकाई में भीषण आग लग गई। हालांकि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन फैक्ट्री को गंभीर नुकसान पहुंचा है। सभी कर्मचारी समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग की शुरुआत स्टोर रूम से हुई और कुछ ही पलों में अन्य हिस्सों तक फैल गई। सुबह 11:14 बजे सूचना मिलते ही बद्दी से दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग की तीव्रता को देखते हुए नालागढ़ व आसपास की निजी इकाइयों से भी दमकल सहायता ली गई।

दमकल कर्मियों को आग बुझाने में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। फैक्ट्री परिसर के संकरे निर्माण और सीमित खुले स्थान के कारण आग पर काबू पाने में परेशानी आई। कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया।


Tags:    

Similar News