Himachal Pradesh हिमाचल प्रदेश : हिमाचल प्रदेश के कई भागों में एक सप्ताह तक बारिश जारी रहने का पूर्वानुमान है।
बीते 24 घंटों के दाैरान कांगड़ा में 33.6, करसोग 27.0, पालमपुर 23.8, जोत 16.8, धर्मशाला 16.0, पांवटा साहिब-नगरोटा सूरियां 13.2, जुब्बड़हट्टी 12.0, कुफरी 8.6, शिमला 7.4, कोठी 7.0 और भरमौर में 6.5 मिलीमीटर बारिश हुई। सोमवार दोपहर 3:00 बजे से शिमला में भारी बारिश शुरू हुई। इससे छोटे नाले उफान पर आ गए और कई जगह सड़कों पर जलभराव हुआ। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 18 से 20 जून तक राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
16-17 और 21- 22 जून को राज्य के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। जबकि 21 और 22 जून को कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं अगले 3-4 दिनों के दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा परिवर्तन नहीं होने की संभावना है। उसके बाद अगले 2-3 दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 3-4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है।