Himachal Pradesh,हिमाचल प्रदेश: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू Chief Minister Sukhwinder Singh Sukhu ने आज यहां रिज पर देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। राष्ट्र निर्माण में इंदिरा गांधी के अतुल्य योगदान को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके दूरदर्शी निर्णयों ने एकजुट और सशक्त भारत की मजबूत नींव रखी। उन्होंने आम आदमी को सशक्त बनाने के लिए उनकी दूरदर्शी नीतियों और भूमि सुधार तथा बैंक राष्ट्रीयकरण जैसी पहलों को श्रेय दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने राष्ट्र की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया। इस अवसर पर उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, विधायक हरीश जनारथा और रणजीत सिंह राणा, शिमला नगर निगम के महापौर सुरेंद्र चौहान, पार्षद और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।