Himachal Pradesh.हिमाचल प्रदेश: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुख ने चिंतपूर्णी के पूर्व विधायक गणेश दत्त भरवाल (80) के निधन पर शोक व्यक्त किया है। गणेश दत्त भरवाल का कल ऊना जिले की अंब तहसील के हंबोली स्थित उनके पैतृक निवास में निधन हो गया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि चिंतपूर्णी क्षेत्र के विकास में पूर्व विधायक का योगदान अतुलनीय है और लोग उन्हें सदैव याद रखेंगे। भरवाल 1985 में विधानसभा के लिए चुने गए थे। सुक्खू ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवारजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।