हिमांचल ऊर्जा मंत्री ने कहा-कांग्रेस की कोई एक जनकल्याण की योजना बताएं एक लाख इनाम दूंगा

ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने सोमवार को नाचन भाजपा के वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता सम्मान समारोह की अध्यक्षता की।

Update: 2022-04-18 13:18 GMT

हिमाचल: ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने सोमवार को नाचन भाजपा के वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता सम्मान समारोह की अध्यक्षता की। उन्होंने मंच से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को चुनौती दी कि वे कांग्रेस की जनकल्याण की कोई भी एक योजना बताएं तो उन्हें एक लाख रुपये इनाम दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जयराम सरकार स्वास्थ्य, जलजीवन मिशन, बिजली समेत कई क्षेत्रों में लोगों को राहत देने का काम किया है।

गरीबों के इलाज के लिए सरकार ने अब तक के कार्यकाल में 218 करोड़ खर्च किए हैं। ऊर्जा मंत्री ने नाचन में 600 वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता सम्मानित किए। कार्यक्रम चैलचौक सब्जी मंडी में हुआ। नाचन के विधायक विनोद कुमार और प्रदेश प्रवक्ता अजय राणा भी मौजूद रहे। ऊर्जा मंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं को चुनावी टिप्स दिए।
उन्होंने अपना बूथ, सबसे मजबूत और हर पार्टी कार्यकर्ता को घर में पार्टी का झंडा लगाने का मंत्र दिया। कहा कि सरकार के मिशन रिपीट को सफल बनाने के लिए हर कार्यकर्ता को जमीन स्तर पर काम करना होगा। जिला अध्यक्ष दलीप ठाकुर, जिला परिषद उपाध्यक्ष मुकेश चंदेल, मंडल अध्यक्ष सोहन सिंह ठाकुर, रविंद्र राणा, पंकज ठाकुर, मनोज ठाकुर और नरेंद्र भंडारी आदि मौजूद रहे।


Tags:    

Similar News

-->