Himachal Pradesh.हिमाचल प्रदेश: उपायुक्त अनुपम कश्यप ने कहा कि आर्थिक जनगणना 2025-26 का कार्य अप्रैल से शुरू होगा। उन्होंने कहा कि राज्य स्तरीय समिति द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार कार्य किया जाएगा। इस जनगणना से प्राप्त जानकारी का उपयोग राज्य और जिला स्तर पर सामाजिक-आर्थिक विकास और योजना बनाने के लिए किया जाता है। सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने 2019 में 7वीं आर्थिक जनगणना की थी।
इस जनगणना में घरेलू उद्यमों सहित सभी प्रतिष्ठानों को शामिल किया जाएगा। इसमें डेटा कैप्चर, सत्यापन, रिपोर्ट तैयार करने और प्रसार के लिए आईटी आधारित डिजिटल प्लेटफॉर्म का उपयोग किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अप्रैल के अंत तक आर्थिक जनगणना के लिए प्रगणक और पर्यवेक्षकों की तैनाती कर दी जाएगी। इसमें आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ता प्रगणक के रूप में काम करेंगी जबकि पटवारी, पंचायत सचिव और सहायक को पर्यवेक्षक के रूप में तैनात किया जाएगा।