हिमाचल: पिन घाटी में फटा बादल, महिला पानी में बही

Update: 2024-08-03 06:04 GMT
Himachal: लगभग 5 बजे पिन वैली के सगनम गांव में बस स्टैंड के ऊपर बादल फटने से बाढ़ आ गई। अचानक आई बाढ़ से सगनम गांव में एक महिला व एक गाड़ी बाढ़ की चपेट में आ गई। महिला की पहचान हिसे जंगमी पानी पदमा दोरजे गांव सगनम के रूप में हुई है। अतिरिक्त उपायुक्त राहुल जैन की अगुवाई में एस.डी.एम., नायब तहसीलदार और भा.ति.सी.पु. बल 17वीं वाहिनी की एक टुकड़ी, पुलिस की एक टुकड़ी और एक एम्बुलैंस बचाव का काम शुरु कर दिया है।मनाली में ड़े-बड़े चट्टानें गिरने से मार्ग अवरुद्ध हो गया है, जिससे यातायात प्रभावित हुआ है। मार्ग बंद होने से उदयपुर में 80 लोग फस गए है। उदयपुर-पारी- किलाड़ मार्ग 2 दिन से बंद है। प्रशासन ने लोगों को सुरक्षित जगह पर ठहराया है।
Tags:    

Similar News

-->