हिमाचल विधानसभा बजट सत्र: सरकारी कर्ज को लेकर सदन में हंगामा, विपक्ष ने किया वाकआउट

हिमाचल प्रदेश में सरकारी कर्ज की सीमा को लेकर बुधवार शाम विधानसभा सदन में हंगामा हुआ।

Update: 2022-03-09 14:02 GMT

हिमाचल प्रदेश में सरकारी कर्ज की सीमा को लेकर बुधवार शाम विधानसभा सदन में हंगामा हुआ। विपक्ष की नारेबाजी से सदन का माहौल गरमाया गया। सदन में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने समय सीमा से ज्यादा ऋण लिया। जबकि वर्तमान सरकार ने निर्धारित सीमा से कम ऋण लिए हैं।

इस पर नेता प्रतिपक्ष मुकेश ने कहा कि सदन में झूठे आंकडे मत दें। हंगामा बढ़ता देख विधानसभा अध्यक्ष ने दोनों पक्ष के सदस्यों को अपनी सीटों पर बैठने का अनुरोध किया। जवाब से असंतुष्ट विपक्ष के सदस्य नारेबाजी करते सदन से बाहर चले गए। सीएम जयराम ने कहा कि सत्य सामने आने से तकलीफ होती है। विपक्ष को जाना था, इसलिए ड्रामा किया गया। उन्होंने वाकआउट की निंदा की।
Tags:    

Similar News