Himachal हिमाचल: शिमला और मंडी जिलों में आगामी 21 और 22 जून को भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, भारी बारिश से भूस्खलन और कुछ इलाको में जलभराव देखने को मिल सकता है।
इसके अलावा, अन्य जिलों जैसे कांगड़ा, सोलन और सिरमौर के लिए 18 और 19 जून के लिए पीला अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। राज्यभर में अगले कुछ दिनों में हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है, जबकि 20 से 22 जून के बीच कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।