Hamirpur: तल्याण स्कूल के छात्रों का शैक्षिक भ्रमण

"छात्रों ने विवि परिसर का अनुभव लिया"

Update: 2026-02-12 13:14 GMT

हमीरपुर: हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर में बिलासपुर जिला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तल्याण के वोकेशनल विषय के विद्यार्थियों ने शैक्षणिक भ्रमण किया। शैक्षणिक भ्रमण में तल्याण स्कूल के 36 छात्र-छात्राएं उपस्थित रही। विद्यार्थियों ने तकनीकी विवि परिसर का भ्रमण किया। इस दौरान प्राध्यापकों ने शैक्षणिक गतिविधियों के बारे में छात्राें काे अवगत कराया। साथ ही सभी विभागों की प्रयोगशालाओं में भ्रमण करवाया।

वहीं, बीएचएमसीटी विभाग से जुड़े कुशल कुमार व राहुल कुमार ने तल्याण स्कूल के विद्यार्थियों को तकनीकी विवि में चल रहे विषयों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान तल्याण स्कूल की शिक्षिका दीप्ति शर्मा भी मौजूद रहीं।

Tags:    

Similar News