Hamirpur: भाजपा ने भोटा नगर पंचायत चुनाव के उम्मीदवारों का ऐलान किया

Update: 2026-04-29 04:40 GMT

हमीरपुर: भारतीय जनता पार्टी ने नगर पंचायत भोटा के आगामी चुनावों को लेकर सभी सात वार्डों के लिए अपने पार्षद प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। घोषित प्रत्याशियों में वार्ड नंबर 1 (रविदास नगर) से बीना कुमारी, वार्ड नंबर 2 (इंदिरा नगर) से अश्वनी सोनी, वार्ड नंबर 3 (कृष्णा नगर) से रिंका देवी, वार्ड नंबर 4 (नरैण नगर) से लता कुमारी, वार्ड नंबर 5 (राजीव नगर) से ज्योति वर्धन, वार्ड नंबर 6 (लोहिया नगर) से मुख्तियार सिंह तथा वार्ड नंबर 7 (ज्वाला नगर) से अनिल कुमार को उम्मीदवार बनाया गया है।

बड़सर मंडल अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि भाजपा नगर पंचायत भोटा के समग्र विकास के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। पार्टी का लक्ष्य स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करना, आधारभूत ढांचे का विस्तार करना तथा केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे एकजुट होकर प्रत्येक प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाएं, ताकि विकास की गति को और तेज किया जा सके।

जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने अपने वक्तव्य में कहा कि नगर पंचायत भोटा के लिए घोषित सभी प्रत्याशी संगठन के जमीनी कार्यकर्ता हैं, जिन्होंने वर्षों से जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझा और उनके समाधान के लिए निरंतर कार्य किया है।

यह घोषणा भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर द्वारा भाजपा जिला प्रभारी और प्रदेश सचिव अमित ठाकुर, विधायक इंदरदत्त लखनपाल तथा बड़सर मंडल अध्यक्ष संजीव शर्मा की उपस्थिति में की गई।

Tags:    

Similar News